मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कत्थक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री  बघेल ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि पंडित बिरजू महाराज जी नृत्य कला के संस्थान थे। उन्होंने विश्व पटल पर भारत को सदैव गौरवान्वित किया । उनका आकस्मिक निधन देश की क्षति है।

  मुख्यमंत्री ने पंडित बिरजू महाराज  के शोक संतप्त परिजनों  और  उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *