CG : आधार शिविर, बिना शुल्क के कराए त्रुटि सुधार

बीजापुर महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभाग एवं अन्य विभाग के योजनाओं से लाभ की दिलाने हेतु जिले के उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर ग्राम पंचायत, उसूर ग्राम पंचायत एवं गलगम ग्राम पंचायत से कुल 156 बच्चों/हितग्राहीयों  का आधार कार्ड बनाने हेतु दिनांक 8 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक लगातार आधारकार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन ई डीस्ट्रीक मैनेजर से समन्वय कर किया गया है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों के सहयोग से  बच्चों/हितग्राहीयों को संबंधित चयनित ग्राम पंचायत में आधार कार्ड बनाने के सभी दस्तावेजो के साथ बुलाकर कर 85 लोगो का आधार कार्ड बनाया गया।  

पोषण ट्रैकर एप्प मे अंतर्गत जिन  बच्चों/हितग्राहीयों  का आधार वेरिफिकेशन नही हुआ था उन बच्चो का आधारकार्ड बनाने के बाद आधार वेरिफाई किया जा रहा है। पोषण ट्रैकर एप्प में दर्ज हुए 6 माह से 03 वर्ष,  03 वर्ष से 06 वर्ष, किशोरी बालिकाएं, पोषक माता एवं गर्भवती माताओं का आधारकार्ड एवं मोबाईल वेरिफिकेशन के बाद आभा आई.डी.नम्बर प्राप्त किया जाता है। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती खेमीन यादव द्वारा बताया गया कि लक्षित 156  बच्चों/हितग्राहीयों में से शेष 71 बचा हुआ है उनका भी आधार शिविर के लिए आयोजन किया जा रहा है।

See also  मोहला : अवैध शराब विक्रय पर करें सख्त कार्रवाई–कलेक्टर प्रजापति - कोटपा एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की बिक्री पर करें प्रभावी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *