राज्य संग्रहालय में भगवान राम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

भोपाल.
भगवार राम के आदर्शों एवं मूल्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी ‘राम विश्व पटल पर’ का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। राज्य संग्रहालय में सात दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ श्री शिव शेखर शुक्ला (आईएएस) प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग ने किया। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य के प्रागैतिहासिक स्मारकों और कलाकृतियों के संरक्षण में एक अग्रणी राज्‍य रहा है। यह प्रदर्शनी मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने एवं हमारे ऐतिहासिक मूल्‍यों से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

पुरातत्व संचालनालय, मप्र की आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए यह एक शुभ अवसर हैं, क्योंकि अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। प्रदर्शनी में मौजूद प्राचीन कलाकृतियों, पेंटिग्स, पत्थर की पट्टियों जैसे प्रमुख आकर्षण मौजूद हैं, जिनके माध्यम से भगवान राम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का एक व्यापक वर्णन मिलता है। पहले दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे और भगवान राम की विरासत को समाहित करने वाले समृद्ध इतिहास और कलात्मक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हो गए। 19 – 25 जनवरी, 2024 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में आगंतुकों सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच श्री रामचंद्र भगवान के छायाचित्रों को देख सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

13 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

29 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

47 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

47 minutes ago
CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…

55 minutes ago
CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

CG : आधुनिकीकरण हो रहा रेलवे स्टेशन जगदलपुर का …

जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…

57 minutes ago