छत्तीसगढ़

CG : काम पर लौटे सफाईकर्मी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई ठेकेदार और प्लेसमेंट कर्मचारी आज (2 जुलाई) से काम पर वापस लौटेंगे। निगम आयुक्त संचित मिश्रा से चर्चा और आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 15 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया होने के कारण 3,800 प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन पर संकट मंडरा रहा था, जिसके विरोध में बुधवार को तीसरी बार शहर की सफाई ठप कर दी गई थी। आज सुबह से कर्मचारियों के काम पर लौटने से सड़कों और नाले-नालियों के पास जमा कचरा हटना शुरू हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आगामी 4 और 5 जुलाई को आईआईएम नया रायपुर में दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य का पूरा मंत्रिमंडल इस मंथन में शामिल होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुशासन, तकनीकी नवाचार और विकास प्रशासन पर विस्तृत चर्चा करना है, ताकि बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप शासन को और प्रभावी बनाया जा सके। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में सरकार की अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की प्राथमिकताओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करने पर फोकस रहेगा। विशेषज्ञों से संवाद के जरिए मंत्रियों को नेतृत्व क्षमता और परिणाम आधारित कार्यशैली का प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे प्रदेश के विकास के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

3 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

10 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

15 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

34 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

50 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago