छत्तीसगढ़

CG : पति ने ही आंगनबाड़ी सहायिका को जिंदा जलाया था, गिरफ्तार

कोरबा। जिले के ग्राम डुमरमुड़ा में नशे में धुत शख्स ने पत्नी से मारपीट करने के बाद उसे चूल्हे में जिंदा झोंक दिया। आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर (45) की लाश किचन में अधजली हालत में मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डुमरमुड़ा निवासी आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर और पति कृष्णा टेकाम के बीच रिश्ते भी अच्छे नहीं थे और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों को शराब पीने की भी लत थी। शनिवार को पति-पत्नी ने जमकर महुआ शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कटघोरा SDOP पंकज ठाकुर ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने बृज कुंवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को किचन के जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वो गांव के ही जंगल में चला गया, ताकी लोगों को गुमराह किया जा सके और लगे कि मौत खाना बनाते वक्त चूल्हे में गिरकर हो गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

16 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

16 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

16 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

16 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

16 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

16 hours ago