प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने की अपील- अद्भुत पल के साक्षी बनें मप्र के निवासी

भोपाल.
अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से भावुक अपील की है। मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए कहा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, जय श्री राम। कल 22 जनवरी का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष एवं प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश राममय है। आइए, प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर पर हम सभी उत्सव मनाएं, अपने-अपने घरों में राम ज्योति जलाएं। साथ ही रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्‍होंने कहा कि मैं स्वयं श्रीराम राजा मंदिर, ओरछा में आयोजित कार्यक्रम से इस पल का साक्षी बनूंगा। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इस अद्भुत पल के साक्षी बनें। आपको प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की मंगल शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि कल अयोध्या में दिव्य और भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस पुण्य अवसर पर मध्यप्रदेश में भी 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव : प्राचार्य ने 6 लाख का किया गबन, सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में वित्तीय अनियमितता बरतने वाले प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया…

5 minutes ago
CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

CG : केलकरपारा स्टेशन रोड की सफाई करवाकर कचरा उठवाई गई …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत…

16 minutes ago
CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

CG : रायगढ़ रेलवे स्टेशन और ट्रेन में चोरी, GRP ने जांच शुरू की …

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…

21 minutes ago
CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…

32 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

CG : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे, 2 की मौत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का…

36 minutes ago
CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …

रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर…

47 minutes ago