भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार सेवक के निवास पहुंचकर किया सम्मानित

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या लेजाकर प्रभु रामलला के दर्शन कराएगी। वर्ष 1992 में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर बने कलंक के उस ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया था। कारसेवकों ने कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, आज उसी स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करने के साथ कार सेवकों का संकल्प भी पूरा होने जा रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल के कोलार के पास ग्राम थुआखेड़ा में कार सेवक अचल सिंह का सम्मान करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार सेवक अचल सिंह और उनके परिवार को अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर के कारसेवकों को परिवार सहित अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराएगी। शर्मा ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थान पर बने कलंक के उस ढांचे को मिटाने का कार्य कारसेवकों ने किया। भोपाल के कारसेवक अचल सिंह भी वर्ष 1992 में अयोध्या के विवादित ढांचे को मिटाने वालों में शामिल थे। अचल सिंह विवादित ढांचे पर चढ़े थे और वहां से गिरे, जिसके बाद से वे चल-फिर नहीं सकते। अचल सिंह का आधा शरीर काम नहीं करता है।

मेरा सौभाग्य है कि कारसेवकों से मिल रहा हूं
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज रामलला की कार सेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं। आज अचल सिंह का मन गदगद हैं कि रामलला मंदिर में विराजेंगे। कारसेवकों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनायेंगे, आज मंदिर वहीं बना है। इस मौके पर कारसेवल अचल सिंह ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने कारसेवकों को याद किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी एवं नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

14 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

27 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

38 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

44 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

48 minutes ago