CG : नौकरी निकली महिलाओं के लिए, 12वीं पास को प्राथमिकता

 बलौदाबाजार बाल विकास परियोजना सोनाखान के अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र दानीडीपा एवं पकलाडीपा में मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त 2 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हरदी,गनियारी, देवगांव एवं बाघमाड़ा में सहायिका के रिक्त 4 पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन किया जाकर अंतिम मूल्यांकन (प्राविधिक वरीयता सूची ) परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा सूची का प्रकाशन किया गया है।

वरीयता सूची के संबंध में दावा आपत्ति हेतु 29 जनवरी 2024 तक व्यक्तिगत रूप से अपना दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में प्रस्तुत कर सकते है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण, आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे संबंधित ग्राम या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित विद्यालय से अध्ययनरत, पूर्व कार्यकर्ता या सहायिका होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा। दस्तावेजों के संबंध में सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य किये जाएंगे। आवेदन करने के समय सीमा पश्चात बने दस्तावेज मान्य नहीं किये जाएंगे।

See also  CG : गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन की गोताखोर टीम ने मुरुमसिल्ली जलाशय में डूबे दो मछुआरों के शव खोज निकाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *