आम नागरिकों और मुख्यमंत्री के बीच सेतु बने IAS दीपक सक्सेना

जबलपुर

ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जिले में आयोजित बड़े शासकीय आयोजन का निमंत्रण पत्र उस जिले का कलेक्टर आम नागरिकों को बांटे। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने ये नवाचार किया है।

महाकोशल अंचल को आज मिल रहीं 23 सौ करोड़ लागत वाली 26 सड़क परियोजना के भव्य शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र कलेक्टर सक्सेना ने मकानों-दुकानों में वितरित कराए और आम नागरिकों से आयोजन में सहभागिता का निवेदन किया। उनके निर्देश पर प्रशासन की ओर से लगभग 25 हजार लोगों को यह आमंत्रण  पत्र दिया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रेषित शिकायत/ज्ञापन उन तक विविवत पहुंचे, इसकी व्यवस्था भी कलेक्टर सक्सेना ने प्रमुखता से की है। जो लोग भी अब इन आयोजनों में आएंगे उनके पास बाकायदा आमंत्रण पत्र होगा।

मुख्यमंत्री के नाम की पेटी रखी
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एक और नवाचार किया है। उन्होंने आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन/शिकायत पेटिका भी रखीं हैं। उनका कहना है कि कई बार चलते कार्यक्रम या मुख्यमंत्री का काफिला रोक कर लोग उन्हें ज्ञापन देते हैं, ऐसे में आयोजन में बाधा आती है। कलेक्टर की पहल पर इन शिकायत पेटियों के सभी कागज कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।

आज मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गणकरी का कार्यक्रम वेटरनरी कॉलेज मैदान में है। आयोजन स्थल पर रखी पेटियों में आगंतुकों को अपनी शिकायत, ज्ञापन इत्यादि डालने कहा गया है। इसके चलते यहां कई पेटियां लगाई गई हैं। इसमें आवेदक-पक्षकार को अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर सहित अपना आवेदन-निवेदन-ज्ञापन-मांग-पत्र इत्यादि डाल सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : पल्सर बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप की घटना …

CG : पल्सर बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप की घटना …

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप परिसर…

10 minutes ago
CG : अभिनेता राहुल रॉय और प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता की मुलाकात …

CG : अभिनेता राहुल रॉय और प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता की मुलाकात …

रायपुर/मुंबई। अपने जमाने के स्टार युवाओं की धड़कन आशिकी फिल्म के हीरो राहुल रॉय का…

13 minutes ago
CG : बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक में लगी आग …

CG : बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक में लगी आग …

रायपुर। राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग…

19 minutes ago
CG : दादा के बाद दो पोते की हुई मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : दादा के बाद दो पोते की हुई मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर. सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे…

32 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने जांजगीर-चांपा अतिक्रमण मामले में याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत …

CG : हाईकोर्ट ने जांजगीर-चांपा अतिक्रमण मामले में याचिकाकर्ता को दी अंतरिम राहत …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जांजगीर-चांपा जिले के मिसदा ग्राम निवासी रामप्रसाद राही को अंतरिम राहत…

37 minutes ago
CG : पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्तला बनीं बदलाव की वाहक …

CG : पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्तला बनीं बदलाव की वाहक …

रायगढ़। विकास की असली तस्वीर अक्सर उन दूरस्थ बस्तियों में दिखाई देती है, जहां सुविधाएं…

42 minutes ago