छत्तीसगढ़

CG : दादा के बाद दो पोते की हुई मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर. सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव को मातम छा गया. तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही बुजुर्ग की मौत के बाद गमगीन था, लेकिन दो भाईयों की अकाल मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे. नहाते समय दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे. जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं. घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गहरे पानी में डुबना पाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति बच्चों की मां की है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है. कुछ घंटे पहले तक जिन बच्चों की हंसी से घर गूंज रहा था, उनके हमेशा के लिए बिछड़ जाने का यकीन मां को नहीं हो पा रहा है. गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस अपूरणीय क्षति के सामने सांत्वना के शब्द भी छोटे पड़ गए हैं. पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है.

परिजनों के अनुसार रविवार को मासूम बच्चों के दादा का दशकर्म कार्यक्रम था. इसी वजह से बच्चों के पिता, दिल्ली से सीपत पहुंचें थे, दरअसल रोजी-रोटी कमाने के लिए बच्चे के पिता दिल्ली में रहते है. गुरुवार सुबह ही अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे. परिवार अभी दशकर्म के बाद के माहौल से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार सुबह दोनों मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक ही सप्ताह में परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

kgnews

Recent Posts

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

60 minutes ago
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…

60 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण  इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट,…

1 hour ago
सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

2 hours ago