सरगुजा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर स्थित विधायक कॉलानी समेत अंबिकापुर के आवास में IT ने छापेमारी की है। आईटी की छापेमारी के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बंगले के गार्डन में आए। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के दौरे के कारण छापामारी हो रही है। चूंकि राहुल गांघी के दौरे के लिए मुझे संयोजक बनाया गया है, लोकसभा चुनाव में मेरा नाम आ गया है। मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
CG : अमरजीत भगत पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, छापेमारी















Leave a Reply