CG : नक्सलियों का बंकर देख फोर्स हैरान

 बस्तर में नक्सली भी आतंकियों की तरह फोर्स पर हमला करने और छुपने के लिए स्ट्रैटजी बनाने लगे हैं। इंद्रावती नदी के पार बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर अपने कोर इलाके में माओवादियों ने घने जंगल में 80 मीटर लंबा बंकर (सुरंग) बनाया है। यह सुरंग करीब 10 फीट गहरी और 3 फीट चौड़ी है, जिसमें करीब 100 नक्सली हथियारों के साथ आसानी से छुप सकते हैं।

माओवादियों के बनाए बंकर का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 से 3 महीने पहले ही नक्सलियों ने इसे बनाया है। हालांकि, दंतेवाड़ा पुलिस सर्चिंग करते हुए नक्सलियों के इस बंकर तक पहुंच गई और इसे ध्वस्त कर दिया है। पुलिस की माने तो फिलिस्तीन, ईरान और इराक जैसे देशों में आतंकवादी इसी तरह के बंकर का इस्तेमाल करते हैं।

See also  CG : रायगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती, 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *