CG : ट्रैक्टर का पंचर बनाते समय बड़ा हादसा, मैकेनिक की मौत

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पलटने से मैकेनिक की दबकर मौत हो गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. मृत युवक यादराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनी का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मृतक मैकेनिक ट्रैक्टर का पंचर पहिया निकाल रहा था तभी ये हादसा हुआ. फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

See also  CG : रामलला दर्शन योजना: रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सेतु, ग्रामीणों के सपनों को मिल रही उड़ान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *