CG : भारतीय नौसेना की दिलेरी देखिए, पाकिस्तानियों ने किया धन्यवाद

नई दिल्ली: सोमाली समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे 19 पाकिस्तानियों के समूह को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया। बुधवार को ही नौसेना ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें पाकिस्तानी समूह को ‘थैंक्यू’ कहते सुना जा सकता है। साथ ही समूह ने बताया कि भारतीय नौसेना को देखकर ही लुटेरे डर गए थे और उन्होंने हथियार डाल दिए थे।

नौसेना की तरफ से साझा वीडियो में मछली पकड़ने वाले ईमान और अल नईमी जहाज को बचाए जाने का ब्योरा दिया गया है। वीडियो के बचाए गए पाकिस्तानी नागरिकों से बातचीत का भी अंश है। वे बता रहे हैं, ‘सोमाली लोग हम लोगों को सुबह से पकड़ा है। सुबह से हमारे लोगों को ईरानी लोगों को पकड़ा। दोपहर को इंडिया का नेवी आया, तो उसके देखकर सोमाली लोग डर गया…।’ वीडियो के अंत में समूह को भारतीय नौसेना का धन्यवाद देते हुए भी देखा जा सकता है।

भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडा लगे मछली पकड़ने के जहाज पर समुद्री दस्युओं के हमले के बाद उस पर सवार चालक दल के 19 पाकिस्तानी सदस्यों को बचाया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘आईएनएस सुमित्रा’ को अदन की खाड़ी और सोमालिया के पूर्व में समुद्री दस्यु रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है। जहाज ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज ‘इमान’ पर सोमवार को समुद्री डकैती का प्रयास विफल कर दिया था।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री दस्यु रोधी एक और सफल अभियान में ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी और उसके चालक दल के 19 सदस्यों को 11 सोमाली समुद्री दस्युओं से बचाया।

See also  CG : 18 किलो गांजे के साथ धराया तस्कर, रायपुर कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *