राजनांदगांव : एमपी से आ रही 27 पेटी शराब जब्त, दो तस्करों को भेजा जेल

राजनांदगांव बागनदी पुलिस ने शराब तस्करी में बड़ी कार्रवाई की है। एमपी से शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 27 पेटी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत 1 लाख 48 हजार रुपए है।

पुलिस ने बताया कि सूत्रों से शराब तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद बुधवार देर रात हाइवे पर चेकिंग पाइंट लगाया गया। जहां कार क्रमांक सीजी 07 एमबी 1565 को रोका गया। कार की जांच के दौरान भीतर एमपी में बिक्री के लिए निर्मित 27 पेटी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने कार में मौजूद गढ़चिरौली जिला निवासी निर्मल धमगाये और संतोष वाडेकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर लिया है।

See also  Bastar मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे पैरामेडिकल के डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *