राजनांदगांव : अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म सम्मेलन में शामिल होंगे देश-विदेश के धम्म गुरु

डोंगरगढ़ शहर के प्रज्ञागिरी तीर्थ में 6 फरवरी को 31वा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन प्रज्ञागिरी के संरक्षक भदंत धम्म सेनानायक आर्य नागार्जुन सुरई ससाई भंत के मार्गदर्शन एवं प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में होगा। देश-विदेश के बड़ी संख्या में धर्मगुरु उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में जापान के धम्म गुरु रेयुकेई सेयकी, केइवा नागासाकी, मीका नागासाकी, मासायो टोकुरा, मुत्सुकों तोयामा, चिनात्सु करिगाने, मिकी इनोकी, शोहई इनोकी, गेनशिरो सेईकी सहित थाईलैंड के धम्म गुरु अनुसिनधाडेट, दुसिट, नूनथावार, विचाई फोनोक, यू थाना सहित अन्य धम्म गुरु उपस्थित रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सासंद संतोष पांडे, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में धम्म गुरुओं को सुनने आते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। प्रज्ञा गिरि ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद खांडेकर ने लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील की है।

See also  CG : बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *