राजनांदगांव : घेराबंदी – कार से 41 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव लालबाग पुलिस की टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए है।

लोकसभा चुनाव के तहत पुलिस ने तस्करी पर कार्रवाई तेज की है। इसी के तहत यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लालबाग पुलिस ने बताया कि गांजे के तस्करी की सूचना उन्हें मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर कार क्रमांक सीजी 07 एलएस 4400 को रोका गया। गाड़ी के भीतर जांच करने पर अलग-अलग पैकेट से कुल 41 किलो गांजा बरामद किया गया है।

जिसकी बाजार में कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए है। पुलिस ने कार में मौजूद तस्कर लोकस मिलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजे की खेप लेकर ओडिसा से आ रहा था, जिसे डोंगरगांव में डंप करने की प्लानिंग थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भी पतासाजी में जुट गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  CG : CM साय ने एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार को लेकर कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *