समाज कार्य के विद्यार्थियो के द्वारा रक्तदान षिविर

शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव (छ. ग.) के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा 26 जनवरी 73 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. के.एल.टांडेकर जी और समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू एवम डॉ  ,. के. मांडवी निर्देशन में तथा समाज कार्य  विभाग के प्रो.सुनील मिश्रा एवम शोभित साहू सर के मार्गदर्शन में समाज कर विभाग के छात्रों द्वारा  रक्त दान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बसंतपुर राजनंदगांव में  किया गया  जिसमे समाज कार्य  के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी सम्मलित हुए  रक्त दान शिविर में समाज कार्य विभाग के छात्रों द्वारा रक्त दान कर समाज में लोगो से भी अपील किया गया की वे रक्तदान करे तथा अधिक से अधिक जीवन को बचाया जा सके प्रो. सुनील मिश्रा ने कहा की आज कोविड महामारी के कारन रक्तदान करने वालो की संख्या कम हो गयी है जिससे ब्लड बैंक में बहुत अधिक कमी आयी है तथा रक्तदान महादान होता है आज समाज के युवा वर्ग को अपना रक्तदान करना चाहिए | शिविर के दौरान ही मरीज पांचो बाई कवर को रक्त की आवश्यकता होने पर समाज कार्य द्वारा रक्त की व्यवस्था करायी गयी |

            समाज कार्य के  विद्यार्थी के द्वारा लोगो को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया | इस शिविर में समाजकार्य के विद्यार्थी  पवन कुमार, हेमंत निषाद, जितेश साहू,  मुलेंद्र सिन्हा, उत्कर्ष मिश्रा, उज्जवल कुर्रे, अभय यादव एवं तेजस्वी द्वारा रक्तदान किया गया एवं  चोलूराम साहू, निशा कौमार्य, निशा रॉय, राकी साहू, प्राची शर्मा, प्रियंका ठाकुर, कुसुमलता साहू, कुसुमलता मांडवी, दुष्यन्त, शिवम, पूजा राजपूत, तारनी साहू, कृष्णा, मिनाक्षी चंद्राकर, शहनाज, राधा साहू उपस्थित हुए।

See also  CG : नशेड़ी मालगाड़ी में चढ़ा, ओएचई लाइन से झुलसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *