राजनांदगांव। दीपोत्सव को लेकर बाजार सज का तैयार हो गया है। लोग त्योहारी खरीददरी करने घर से निकल रहे है। बाजार में ग्राहकों की खरीददरी के बाद रौनक बढ़ गई है। रविवार को शहर के दुकानों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटें सजने लगी है। इस बार व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में फैंसी लाइटें मंगाई है। जिसकी ब्रिकी भी शुरू हो गई है। बाजार में सबसे अधिक डिमांड फैंसी लाइट की है।

रंगों की बढ़ी डिमांड

दीपोत्सव को लेकर घरों को साफ-सफाई का दौर भी शुरू हो गया है। त्योहार को लेकर फुटपाथ में भी दुकानें सजी लगी है। बाजार में सबसे अधिक रंगों की डिमांड है। साफ-सफाई के बाद लोग घरों की पोताई करने में जुटे हुए हैं। दीपोत्सव को लेकर व्यापारियों ने इस बार विभिन्न वैरायटी के सामान मांगए हैं। कपड़ों की भी मांग बढ़ने लगी है। इधर कुम्हारों ने बड़ी मात्रा में दीए और मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनाई है।

बाजार में खरीददारी ने पकड़ी रफ्तार

रोशनी पर्व के पहले बाजार में खरीददारी ने रफ्तार बढ़ गई है। सोने-चांदी के दाम अधिक होने के बाद भी लोग ज्वेलरी खरीदने जुट रहे है। बाजार में रोजना अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। इधर कपड़ा दुकानों में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इधर शहर में पटाखा दुकान में लगाना शुरू हो गया है। इलेक्ट्रानिक्स सामानों में फ्‌रिज, मिक्सी ग्लाइनडर, टीवी, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, प्रेस, माइक्रो ओवन की अधिक मांग है। ऑटो मोबाइल में दो पहिया वाहनों की खरीददारी बढ़ गई है। संचालक ग्राहकों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं।

नो इंट्री के बाद भी इंट्री

शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लान तैयारी की गई थी। लेकिन उक्त प्लान भी अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। शाम पांच से रात आठ बजे तक शहर के व्यवस्तम मार्गों में चार पहिया वाहनों की इंट्री निषेध है। इसके बाद भी बेधड़क चार पहिया वाहनों की इंट्री हो रही है। जिसके चलते शहर के सबसे व्यवस्तम मार्ग मानवमंदिर चौक, सिनेमा लाइन, गुडाखू लाइन, कामठी लाइन, सदर बाजार, गंज लाइन में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के बजाय पुलिस आउटर में ज्यादा फोकस कर रही है।

ठेले वालों का कब्जा

शहर के मुख्यमार्गों में ठेले वालों को कब्जा है। जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। बाजार में खरीददारी करने आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्किंग कर रहे हैं। सड़क में ही वाहन पार्किंग होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में बेरीकेट्स भी लगाया है। इसके बाद भी चार पहिया वाहनों की इंट्री मार्केट में हो रही है।

#KGNEWS #RJN

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *