छत्तीसगढ़

CG : समाज तब ही तरक्की कर सकता है, जब वह शिक्षित हो

रायपुर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की मोवा इकाई में सोमवार को वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। डॉ. खूबचंद  बघेल सत्संग भवन मोवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा रहे। अध्यक्षता रायपुर राज के राजप्रधान जागेश्वर प्रसाद वर्मा ने की। विशेष अतिथियों में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल रहे।  

मुख्य अतिथि चोवाराम वर्मा ने कहा कि कोई भी समाज तभी तरक्की कर सकता है, जब वह शिक्षित हो। इसलिए नई पीढ़ी को न सिर्फ शिक्षा बल्कि स्किल बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने समाज के महान विभूतियों तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर राजीव लोचन मानस मंडली के भजन से की।  कार्यक्रम में साकेत स्कूल के विद्यार्थियों के साथ समाज के अन्य बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।  साथ ही समाज के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें अभिनेता राज वर्मा, मीडिया से दिग्विजय  सिंह वर्मा समेत अन्य युवा शामिल थे।  आखिर में आयोजकों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago