छत्तीसगढ़

CG : वयं फाउंडेशन ने किया OPEN MIC TALENTS 2024 का आयोजन

रायपुर वयं फाउंडेशन द्वारा वृन्दावन हॉल में बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए ओपन माइक टैलेंट्स 2024 का आयोजन किया गया | इसमें बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी कविता, कहानी, मिमिक्री, संस्मरण आदि की भावभीनी प्रस्तुतियाँ दीं | किसी ने अपने विचार सबके साथ साझा किए, तो किसी ने शायरी सुनाई, तो किसी ने हास्य का सहारा लिया। सूरज प्रकाश ने जहाँ मिमिक्री करते हुए लोगों को हँसाया, वहीं शिवाचार्य अनमोल मणि, सुमन शर्मा बाजपेयी, किशनचंद केवलानी, रागिनी गुप्ता गुंजन, डिकेश्वर साहू व अन्य ने कविता पाठ किया | प्रीति दास मिश्रा, आशा केवलानी, प्रीति रानी तिवारी से अपने गीतों, भजनों, विचारों से समां बाँध दिया | दीप्ति नागेश ने स्वरचित कविता का पाठ किया, सरोज जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सज्जन, संजीव, लोकेश, अभिषेक, करण, आर्यन, नवीन, भूपेंद्र, दिकेश्वर व अन्य ने कहानियाँ प्रस्तुत कीं।

कुछ प्रतिभागियों का यह पहला मंचीय प्रयास था | उन्होंने भावुक होते हुए संस्था के इस कार्य की सराहना की | वयं फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा बघेल ने बताया कि लोगों में छिपी विभिन्न प्रतिभाओं को उभारने का काम उनकी संस्था द्वारा पहले भी काव्य गोष्ठियों में किया जाता रहा है। ओपन माइक के और भी कार्यक्रम जल्द-ही किये जायेंगे | कार्यक्रम का संचालन मेघा तिवारी द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरीश तेजवानी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखने से इंसान कुछ भी कर सकता है इसलिए पूरे विश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति देनी चाहिए। विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख समाजसेवी माधव लाल यादव और प्रशांत पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सबमें कुछ-न-कुछ प्रतिभा होती है, उसे मंच मिलने पर उसमें निखार आता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

20 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

24 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

29 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

34 minutes ago