प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ में जनजाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे

झाबुआ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ में जनजाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ भी करेंगे। इस सिलसिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह झाबुआ आए। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने झाबुआ, आलीराजपुर, धार आदि क्षेत्र से आए भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने 11 फरवरी के बड़े आयोजन के लिए सभी को जुट जाने का कहा। साथ ही पत्रकारों से चर्चा में बताया कि 11 फरवरी को झाबुआ में जनजाति सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के साथ धार जिले से भी लोग आएंगे। कांग्रेस के ईवीएम में गड़बड़ी करने के आरोप के जवाब में कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का खेल खत्म हो गया है।

उसके पास कुछ नहीं बचा इसलिए अनर्गल आरोप लगा रही है। जल्दी प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों से गोपालपुरा हवाई पट्टी पर सभा करवाने को लेकर चर्चा की।

मन में भगवा रखें
प्रदेशाध्यक्ष शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी सिंह व सह प्रभारी सतीश उपाध्याय झाबुआ के शगुन गार्डन में क्षेत्रीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने घरों के साथ मन में भी भगवा रखने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने व घर-घर जाने का भी कहा।

निगाहें वोट बैंक पर
आदिवासी वोट बैंक को साधने के रूप में इस सम्मेलन को देखा जा रहा है। प्रदेश में झाबुआ से ही लोकसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजाति समाज को यह संदेश देंगे कि भाजपा सरकार उनके साथ हमेशा से खड़ी है। अब तक हुए कार्यों के बारे में बताने के साथ आदिवासी क्षेत्र के विकास का माडल प्रस्तुत किया जाएगा।

ऐसा होगा सभास्थल

बताया जाता है कि अभी प्रारंभिक रूप से करीब 125 मीटर चौड़ाई और 300 मीटर लंबाई में डोम लगेगा. इस चर्चा के दौरान ही अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि सभा स्थल के पीछे के हिस्से में जो लोग रहते हैं उन्हें मंच नजर नहीं आता है तो कलेक्टर ने कहा इस बार बड़ा डोम लगेगा. पिछली बार चुनावी सभा थी तो उसके अनुसार व्यवस्था थी. इस बार सभा के लिए बाएं हिस्से को भी कवर किया जाएगा. अभी यहां बबूल की झाड़ियां लगी हैं और छोटी खाई खुदी हुई है. इन झाड़ियों को काटने के साथ खाई को मिट्टी से पाट दिया जाएगा. जिससे पूरा मैदान समतल हो जाएगा. करीब आधे घंटे तक सारे इंतजामों की कार्ययोजना पर चर्चा के बाद सभी नेता और मंत्री रवाना हो गए।

बीजेपी नेताओं ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री की पिछली चुनावी सभा से इस बार दोगुना लोगों के आने का दावा किया जा रहा है. लिहाजा उसी के अनुरूप सारी तैयारियां की जा रही हैं. सभास्थल का जायजा लेने के लिए सोमवार को खासतौर से प्रदेश भाजपा के दिग्गज गोपलपुरा हवाई पट्टी क्षेत्र में पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर तन्वी हुड्डा और एसपी अगम जैन से कार्यक्रम की तैयारियों का पूरा ब्यौरा लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री की पिछली सभा का पूरा मैप भी देखा गया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कलेक्टर से सवाल किया कि कितने एरिया में पंडाल लगेगा.

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

20 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

24 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

29 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

34 minutes ago