भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रशिक्षु दल और प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत की विविधता में एकता का दर्शन कराता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु दल अपने प्रशिक्षण की अवधि में प्रदेश की संस्कृति को देखें, समझे और सीखें। राज्यपाल ने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम के बीच प्रदेश के गौरव और देश के सर्वाधिक स्वच्छ शहर इंदौर की स्वच्छता संस्कृति को क़रीब से जरूर देखें। पटेल ने स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जहाँ स्वच्छता होती है, वहाँ प्रभु का वास होता है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला मौजूद रहे।
राज्यपाल पटेल ने अलग-अलग सेवाओं और क्षेत्रों के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल पटेल का राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय और प्रशासनिक अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन भी किया गया। राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के संकाय सदस्य और दल के प्रतिनिधि संजय सचदेवा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। आभार संचालक प्रशासनिक अकादमी मुजीबुर्रहमान ने व्यक्त किया। भारतीय जल, थल, वायु सेना, तटरक्षक बल, प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और विदेशी मित्र राष्ट्रों के सैन्य अधिकारी भी इसमें शामिल रहे।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के…
विशेष संधारण अभियान से लगभग तीन हजार हैंडपंपों की हुई मरम्मत रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में…
कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प रायपुर, 12वें…
रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन…
सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 सर्वे की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा…