सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश
रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता आर.पी. पाण्डेय एवं अधिवक्ता जी.पी. रवानी ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार साहू ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। योग जीवन में संतुलन स्थापित करने के साथ-साथ कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर, सरोजनी जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…