परिवहन मंत्री सिंह ने हरदा जिला अस्पताल पहुँचकर पीड़ितों के उपचार की जानकारी ली

भोपाल

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज हरदा पहुँचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों की मदद कर रही है। परिवहन मंत्री ने कहा कि दुर्घटना से जुड़े दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

घटना-स्थल का किया दौरा

परिवहन मंत्री सिंह ने हरदा पहुँचकर घटना-स्थल का दौरा किया और वहाँ के हालातों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत के सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिये।

जानकारी मिलते ही घटना-स्थल के लिये रवाना

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हरदा रवाना हुए। हरदा में घटना-स्थल पर उनके साथ अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, उप महानिरीक्षक जगत सिंह राजपूत, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, पूर्व मंत्री कमल पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह भी थे। हरदा जिले के ग्राम बैरागढ़ में आज दोपहर दुर्भाग्यपूर्ण विस्फोट की घटना हुई।

जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल-रूम

अग्नि दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिये हरदा में जिला स्तरीय कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल-रूम का फोन नम्बर 07577-223955 है। प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र हरदा नितिन वर्मा को कंट्रोल-रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल-रूम के अन्य नम्बर 7587619557 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…

11 seconds ago
राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…

5 minutes ago
CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

CG : 1 हजार की आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बांटी गई थी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कोई अनियमितता नहीं : विभाग …

एमसीबी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…

8 minutes ago
राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव : ये हैं खतरों की पाठशाला: जिले के 107 स्कूल भवन डेंजर घोषित, 531 को मरम्मत की जरूरत…

राजनांदगांव , जिले के 107 स्कूल भवन को डेंजर घोषित किए गए है। इसे डिस्मेंटल…

36 minutes ago
राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव : मिलेट व्यंजन परोस कर 20 हजार लोगों को दे रहे सेहत का संदेश…

राजनांदगांव हरियाली बहिनी अभियान से समूह की महिलाएं मिलेट से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और…

41 minutes ago
राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव : खेल, योगा व जुम्बा संग रंगारंग माहौल में मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन…

राजनांदगांव , नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित की जा…

43 minutes ago