रायगढ़ : दो माह में मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट का शेड वर्क कर लिया जाएगा पूरा

मशीन खरीदी की प्रक्रिया भी हो चुकी है पूरी, शेड बनते ही शुरू किया जाएगा इंस्टालेशन

 घरघोड़ा में निर्माणाधीन मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में जानकारी देेते हुए सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि मुनगा प्रोससिंग यूनिट निर्माण कार्य हेतु कार्यादेश जारी किया गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी मार्गदर्शन एवं सुपरविजन संचालनालय द्वारा नियुक्त कसंलटेंट छ.ग.इण्डस्ट्रियल एण्ड टेक्नीकल कंसलटेंसी सेंटर सिटकॉन रायपुर द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए नियुक्त साइट इंजीनियर एवं सीनियर इंजीनियर के द्वारा साईट रजिस्टर में निर्देश दिए जाते है तथा साथ ही कार्य का मूल्यांकन सिटकॉन द्वारा किया जाता है। कोविड-19 एवं वर्षाकाल के कारण कार्य पूर्णता की अवधि बढ़ानी पड़ी है। अगले दो माह में शेड निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। प्रोसेसिंग यूनिट के लिए मशीन खरीदी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। शेड निर्माण पूरा होते ही मशीन का इंस्टालेशन भी पूरा करा लिया जाएगा। कार्य कर रहे ठेकेदार को निर्माण कार्य स्थल पर श्रमिकों के सुरक्षा संबंधी प्रावधान किए जाने के संबंध में एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता हेतु भी निर्देश दिया गया है।

See also  CG : रायगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर! ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रही फसल सर्वे की सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *