रायगढ़ : मसनियाकला से रेंगालपाली में स्वीकृत सड़क कार्य पूर्णता की ओर, रानीसागर में आरओबी एवं माण्ड नदी में मेजर ब्रीज कार्य भी हुआ पूर्ण

सालों बाद भी अधूरे हैं हाईवे के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में लो.नि.वि.राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंभाग, रायगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 10 मार्च 2016 को रा.रा.क्रमांक-200 में मसनियाकला से रेंगालपाली तक 71.047 कि.मी. सड़क में 4/2 लेन मार्ग का उन्नयन, चौड़ीकरण के साथ पेव्हड शोल्डर का कार्य एन.एच.डी.पी.योजना के अंतर्गत स्वीकृत है। स्वीकृत सड़क कार्य की लंबाई 60.452 कि.मी.में से पी.क्यू.सी.लंबाई 58.166 कि.मी.का कार्य एवं रानीसागर आरओबी 01 नग तथा माण्ड नदी पर मेजर ब्रीज का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बस वे, टोल प्लाजा एवं फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि 22 अप्रैल 2022 है। अमलीभौना से गढ़उमरिया (आर.आर.एनर्जी तक)सड़क के मध्य पर डिवाईडर में लगायी गयी स्ट्रीट लाईट में विद्युत प्रभावित का कार्य टोल प्लाजा प्रारंभ होने के बाद किया जाएगा।

भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा 86 कि.मी.में 4/2 लेन मार्ग का उन्नयन, चौड़ीकरण के साथ पेव्हड शोल्डर का कार्य एन.एच.डी.पी.योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। ईरा कंपनी के कार्य की धीमी गति के कारण भारत सरकार द्वारा जे.एस.ग्रोवर कंपनी को कार्य सबलेट किया गया। वर्तमान में जे.एस.ग्रोवर कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्वीकृत सड़क कार्य की लंबाई 81.00 कि.मी.में से सीसी रोड 45.490 कि.मी.एवं बी.सी.रोड 15.750 कि.मी.कुल लंबाई 61.24 कि.मी.का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष लंबाई 19.76 कि.मी.का कार्य प्रगति पर है, जिसमें महानदी एवं बोडेसरा नदी में वृहद पुल का कार्य निर्माणाधीन है। छातामुड़ा चौक से पटेलपाली तक 4 लेन में डिवाइडर हेतु जगह छोड़ा गया है, जिसमें कर्व निर्माण शीघ्र पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।

See also  CG : राहगीरों को घेरकर लूटता था गिरोह, 7 बदमाश पकड़ाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *