जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

कलेक्टर श्री रितेश  कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से कांसाबेल तहसील के ग्राम नकबार निवासी अनोज कुमार नागवंशी की मृत्यु 30 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री रतन राम हेतु 4 लाख रुपए एवं पानी में डूबने से कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी जाबी भगत की मृत्यु 28 जून 2021 को हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती शांति भगत हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

See also  CG : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *