धमतरी : सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद द्वारा ज्ञात वाहन की ठोकर से दो मृतक और एक घायल के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मगरलोड तहसील के ग्राम भेण्डरी निवासी श्री बुधराम की 27 फरवरी 2021 को ज्ञात वाहन की ठोकर से मृत्यु हो गई। फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती कांतिबाई को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम सिर्री निवासी श्रीमती गंगाबाई को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से कुल 35 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि सात जुलाई 2021 को श्रीमती गंगाबाई के पुत्र श्री तोरण, मोटर सायकल दुर्घटना से घायल हो गए और पति श्री संतोष कंडरा की इसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर पुत्र के घायल होने पर 10 हजार रूपए और पति की मृत्यु होने पर 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि श्रीमती गंगाबाई को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से स्वीकृत की गई है।

See also  एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर दो मेडिकल स्टोर बंद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *