नरोत्तम मिश्र से मिले कांग्रेस विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह, अटकलें तेज

दतिया

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खेमे से टूट कर बीजेपी जॉइन करने का सिलसिला चल पड़ा है। दिन-ब-दिन कांग्रेस के तमाम नेता भारतीय जनता पार्टी के दामन थाम रहे। इस बीच मैहर जिला के अमरपाटन विधानसभा के कांग्रेस विधायक की बीजेपी के न्यू जॉइनिंग प्रभारी के साथ एक तस्वीर सामने आई है। इसके बाद से कांग्रेस विधायक के भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

दरअसल, जो तस्वीर सामने आई है वह मैहर जिला के अमरपाटन विधानसभा के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह की है। जिसमें वह प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने के आने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस विधायक की ओर से इस भेंट को औपचारिक बताया गया है।

तस्वीर सामने आने के बाद कयास इसलिए भी लगाए जा रहे है क्योंकि शिवराज सरकार में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 74 वर्षीय सिंह वर्ष 2013 में चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। तब 10 जनवरी 2014 से लेकर 13 दिसम्बर 2018 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। इस दौरान प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार थी। यही वजह है कि बीजेपी न्यू जॉइनिंग अभियान के प्रदेश प्रभारी नरोत्तम मिश्रा से भेंट तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

राजेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 2023 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में अमरपाटन विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने राज्यमंत्री राम खेलावन पटेल को हरा कर यह सीट अर्जित की है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सिंह को 80949 और भाजपा प्रत्याशी राम खेलावन पटेल को 74458 मत मिले थे। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी 6490 मतों से सीट हथिया ली थी।

शिवराज सरकार में राज्यमंत्री रहे रामखेलावन पटेल और कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार सिंह के बीच चार बार टक्कर हो चुकी है। 2008 में दोनों पहली बार आमने सामने थे। तब राम खेलावन पटेल को 41049 वोट और राजेंद्र कुमार सिंह को 36348 वोट मिले थे। वर्ष 2013 में राजेंद्र कुमार सिंह की किस्मत ने साथ दिया और वह विधायक निर्वाचित हुए। तब राजेन्द्र कुमार सिंह को 48341 और बीजेपी के रामखेलावन पटेल को 36602 वोट मिले थे। इस क्रम में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में दोनों एक बार फिर आमने सामने थे बीजेपी के रामखेलावन को 59836 और कांग्रेस के राजेंद्र कुमार सिंह को 56089 वोट मिले थे।

गौरतलब है कि राजेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस के बड़े नेता है वह 1993 की विधानसभ में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 1996 में वाणिज्य एवं उद्योग तथा पर्यावरण मंत्री रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण की प्रतीक्षा…

राजनांदगांव : शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण की प्रतीक्षा…

राजनांदगांव | शहर के कुछ प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण होने के बाद उनका स्वरूप आकर्षक…

6 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने लगे पौधों की देखभाल जरूरी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के सामने लगे पौधों की देखभाल जरूरी…

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट परिसर के सामने सड़क किनारे लगाए गए कई पौधे देखभाल के अभाव…

8 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश से पहले सरकारी दफ्तरों में नालियों की सफाई करना जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश से पहले सरकारी दफ्तरों में नालियों की सफाई करना जरूरी…

राजनांदगांव | मानसून की दस्तक से पहले शहर के कई सरकारी कार्यालय परिसरों में नालियों…

10 minutes ago
राजनांदगांव : नंदई-मोहारा मार्ग किनारे फेंका जा रहा है कचरा…

राजनांदगांव : नंदई-मोहारा मार्ग किनारे फेंका जा रहा है कचरा…

राजनांदगांव | नंदई से मोहारा तक सड़क किनारे कई स्थानों पर खुले में कचरा फेंका…

12 minutes ago
CG : 6 अफसरों के विभागीय फेरबदल, देखें लिस्ट …

CG : 6 अफसरों के विभागीय फेरबदल, देखें लिस्ट …

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में दो उप सचिव और 4 अवर सचिवों के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव : भूषण होंगे डोंगरगढ़ टीआई मिलन को मोहारा भेजा गया…

राजनांदगांव | एसपी अंकिता शर्मा ने ​तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक के प्रभार में…

23 minutes ago