छत्तीसगढ़

CG : ढाबा मालिक ने कर्मचारी का किया अपहरण, फिर बेरहमी से पीटा

महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ढाबे में काम करने वाले एक कुक का बीती उसके पुराने मालिक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी. पीड़ित कुक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पुराने मालिक से तंग आकर उसके ढाबे में काम करना छोड़ दिया और महासमुंद में आकर काम करने लगा था. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ढाबा संचालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरंग के लवली ढाबा के मालिक प्रशांत निभवानी (उम्र 31) और उसके 3 अन्य साथियों के साथ कार (क्रमांक सीजी 04 एनपी 3429) से NH 353 स्थित कोसरंगी के अन्नम ढाबा पहुंचे और वहां कुक का काम करने वाले वीरेंद्र पटेल (उम्र 35) के साथ जमकर मारपीट की और उसे कार की डिक्की में बंदकर आरंग ले गए. इस बीच आरोपियों ने बेलसोंडा में भी वीरेंद्र के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद रात में ही अन्नम ढाबा के संचालक प्रदीप साहू ने कोतवाली पुलिस और डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम आरंग के लवली ढाबा पहुंची और कार की डिक्की में बंद वीरेंद्र को छुड़वाया. इस दौरान पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि वीरेंद्र के अनुसार वह कोसरंगी के अन्नम ढाबा के पहले आरंग के लवली ढाबा में खाना बनाने का काम करता था. जहां से उसने कुछ माह पूर्व ही काम छोड़ दिया था. जिसके बाद लवली ढाबा में खाना बनाने वाले कर्मचारी की कमी के चलते ढाबा मालिक ने अपने दोस्तों के साथ वीरेंद्र से मारपीटकर उसे वापस काम पर लाने का दबाव बना रहे थे। मामले में कोतवाली पुलिस ने ढाबा संचालक प्रशांत नेभानी सहित अमन बांधे (उम्र 22), मनीष यादव (उम्र 20) और सागर साहू (उम्र 24) को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 294, 323, 506 और 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है. इन आरोपियों में से दो आरपियों के सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक आरोपी प्रशांत नेभानी बीजेपी और सागर साहू बजरंग दल से जुड़े हुए है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago