छत्तीसगढ़

CG : SP ने साइबर क्राइम की टीम के साथ ली मीटिंग

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में थाना, चौकी के पुलिस विवेचना अधिकारियो, कर्मचारियों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हाल में सायबर संबंधित अपराध अन्वेषण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सायबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा। विवेचको को सायबर अपराधों एवं अन्य अपराध अन्वेषण के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई कि विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर परीस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र करने एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये कार्यवाही करने, सायबर अपराधो की संपूर्ण विवेचना प्रक्रिया के दौरान त्रुटि रहित विवेचना करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पुलिस विवेचना अधिकारियो को विवेचना के दौरान सतर्कता बरतने एवं न्याय के उद्देश्य को समय पर पुर्ण कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने उपस्थित सभी अधिकारियों व जवानों को आमजन, महिला आगंतुक , रिपोर्टकर्ता की रिपोर्ट को गंभीरतापूर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करे जिससे लगे कि पुलिस आमजन के लिए सहयोगी है। इस दौरान एसडीओपी मनोज तिर्की, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सायबर सेल प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह सहित समस्त थाना ,चौकी के विवेचक, प्रधान आरक्षक, आरक्षकगण उपस्थित रहे। कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरिक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई। जिसमें पिछली (36वीं) जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैठक की कार्यवाही बिन्दुओं पर चर्चा, जिले में कार्यरत बैंकों की सितंबर एवं दिसंबर 2023 तिमाही की समीक्षा एवं बैंकों का ऋण जमा अनुपात शासकीय योजनाओं की सितंबर एवं दिसंबर 2023 तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत बैंक लिकेज की समीक्षा, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बेमेतरा ,खादी ग्रामोद्योग की प्रगति पर समीक्षा और वार्षिक साख योजना 2024-25 के अनुमोदन एवं कृषि अवसंरचना निजी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के त्वरित स्वीकृति एवं वितरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी बैंक शाखाओं के अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने बैंक द्वारा प्रकाशित संभाव्यता युक्त साख योजना का विमोचन किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डा.अनिल वजपेयी, रिजर्व बैंक के अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, नाबार्ड विभिन्न संबंधित विभागों के जिला अधिकारी सहित जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago