राजनांदगांव : तैयारी के साथ जागरूकता कैरियर निर्माण की नींव – डॉ. संदीप वैष्णव

शास.दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर के मार्गदर्शन व रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष यूनुस रजा बेग के निर्देशन में शनिवार को विशेष अतिथि व्याख्यान माला के अंतर्गत रसायन शास्त्र विभाग में वर्चुअल व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में छ.ग.स्टेट फोरेंसिक लैबोरेटरी के साइंटिफिक ऑफिसर डॉ.संदीप वैष्णव ने कैरियर काउंसिलिंग विषय व्याख्यान प्रस्तुत किये।

डॉ.वैष्णव ने रसायन व रसायन से जुड़े अन्य क्षेत्रों जैसे- उद्योग, विनिर्माण,फार्मा इंडस्ट्री,इसरो,बार्क में कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

रिसर्च के लिए मिलती है स्कॉलरशिप-

रिसर्च के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए सरकार द्वारा स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है इसके लिए छात्रों को निर्धारित परीक्षा में क्वालीफाई करना अनिवार्य है

उन्होंने बताया कि सफल कैरियर निर्माण के लिए आपको संबंधित विषय की तैयारी के साथ जागरूक होने की आवश्यकता है इंटरनेट के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के साइट पर निरन्तर निगरानी रखना आवश्यक है

व्याख्यान में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष यूनुस रजा बेग, प्राध्यापक डॉ.प्रियंका सिंह, गोकुल निषाद,रीमा साहू,डॉ.डाकेश्वर वर्मा,विकास कांडे,डॉ.अश्वनी शर्मा,अतिथि व्याख्याता शरद तिवारी,भारती यारदा,विभा विश्वकर्मा उपस्थित रहे ।

एम.एससी.रसायन शास्त्र के समस्त छात्र व्याख्यान से लाभान्वित हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता लिकेश्वर सिन्हा ने किया

See also  राजनांदगांव : युगांत का संभाग स्तर स्पर्धा के लिए चयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *