राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के सीढ़ियों में लगे स्मार्ट टीवी में पिछले दिनों 16 फरवरी की शाम को अश्लील वीडियो प्रसारित किए जाने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। जिस खबर को हमने भी अपने चैनल inh 24×7 के माध्यम से प्राथमिकता से दिखाया था । जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी की पता तलाशी की गई जिसमें आज पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पकड़ा गया आरोपी रवि चंद्रिकापुरे मंदिर में ही जूता चप्पल काउंटर में कार्यरत था ।
पूरे मामले में की सवाल ये उठता है कि एक साधारण सा दिखने वाला कर्मचारी क्या आधुनिक तकनीक के बारे में इतनी जानकारी रखता है या फिर ट्रस्ट समिति की छवि धूमिल करने की कोई और ही साजिश की गई थी। दूसरा सवाल ये है की साधारण सा कर्मचारी को मल्टी स्क्रीन में अपना मोबाइल कनेक्ट करने का एक्सेस किसने दिया पासवर्ड किसने दिया क्या समिति के पास कंट्रोल रूम नही हैं अगर हैं तो उसका ऑपरेटर क्या कर रहा था या कही समिति का ही कोई बड़ा आदमी तो नही जिसका नाम छुपाया जा रहा है ये पूरा रहस्य मय पूरा मामला रहा एक छोटा सा कर्मचारी के मत्थे तो नही डाला गया। क्योंकि ऐसे घिनौना कृत्य तो जानकार व्यक्ति ही कर सकता है जो पढ़ा लिखा हो जिसे तकनीकी का ज्ञान हो एक अनपढ़ या कम पढ़ा लिखा व्यक्ति कैसे ऐसे काम कर सकता है। ऐसे बहुत से बिंदुओं पर शहर में सवाल खड़ा होता दिख रहा है। प्रशासन के इस जांच में एक प्रश्नावली चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।
एसडीओपी आशीष कुंजाम ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने मोबाइल से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से यह काम को अंजाम दिया था ,वही पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
वहीं इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने इस बात की शिकायत थाने में की थी। ट्रस्ट ने विज्ञापन कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दुर्ग से दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी ने भी थाने में इस बात की शिकायत की थी। बहरहालडोंगरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…