गरियाबंद : प्राकृतिक आपदा के तीन प्रकरण में 12 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में मृतक के परिजन को कलेक्टर द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम पटपरपाली निवासी 50 वर्षीय रूपा मांझी का 31 अगस्त 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पुत्र को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार छुरा तहसील के ग्राम भैरा (नयापारा) निवासी 22 वर्षीय ओंकार सिंह राजपूत का 16 फरवरी 2018 को कुंए के पानी में डूबने मृत्यु हो जाने के कारण उनके पिता टीकम सिंह राजपूत को 4 लाख रूपये तथा छुरा विकासखंड के ग्राम दादरगांव निवासी 26 वर्षीय रमेश कमार का 30 अप्रैल 2020 को कुंए के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन उनके भाई दिनेश नेताम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

See also  CG : स्टॉप डायरिया पखवाड़ा : जिलेभर में जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा गतिविधियां आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *