राजनांदगांव: एनएसयूआई ने पुन: दिग्विजय महाविद्यालय की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाई – राजा यादव

राजनांदगांव. एनएसयूआई छात्र नेता राजा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एनएसयूआई लगातार दिग्विजय महाविद्यालय की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थी।। जिसके फल स्वरूप परीक्षा तिथि आगे भी बढ़ाई गई थी लेकिन बढ़ी हुई परीक्षा तिथि में छात्रों को असंतोष हो रहा था।। राजा यादव ने बताया कि छात्र लगातार एनएसयूआई से संपर्क कर रहे थे कि परीक्षा तिथि को और आगे करनी चाहिए।। फिर हमने प्राचार्य को छात्रों की बातो से अवगत करवाया और कहा कि पाठ्यक्रम पूरे नहीं हुए हैं और परीक्षा की तैयारियों में भी छात्रों को समय नहीं मिल पा रहा है।और विश्वविद्यालय की भी परीक्षाओं मे समय है। जिससे हम आपसे निवेदन करते हैं कि पुन : मुख्य परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जानी चाहिए।। प्राचार्य ने हमारी बातों को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाई। जिसके लिए एनएसयूआई प्राचार्य का धन्यवाद ज्ञापित करती है।।

See also  CG : लाश को देखकर भी नहीं पसीजा समाज के ठेकदार का मन, मेयर ने कराया अंतिम संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *