CG : रेप के बाद महिला की हत्या, खेत में मिली अर्धनग्न हालत में लाश

जशपुर कोतबा चौकी अंतर्गत महिला की अर्धनग्न लाश मिली है. प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर महिला की हत्या करना प्रतीत हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं. ग्राम पंचायत पतराटोली अटल चौक के समीप एक खेत में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया होगा, उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने पर कोतबा चौकी प्रभारी अमले के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं

See also  CG : टेगौर नगर पटवा भवन में आज ‘जिन शासन के सितारे, दादा गुरुदेव हमारे’ कार्यक्रम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *