इंदौर में पत्नी पति को देगी भरण-पोषण भत्ता, कोर्ट ने सुनाया फैसला

इंदौर

सामान्यत: भरण पोषण के मामलों में न्यायालय पति को आदेश देता है कि वह पत्नी को भरण पोषण के लिए एक निश्चित रकम का भुगतान करे, लेकिन इंदौर कुटुम्ब न्यायालय ने एक पारिवारिक विवाद में पत्नी को आदेश दिया है कि वह पति को प्रतिमाह पांच हजार रुपये भरण पोषण के रूप में अदा करें। दरअसल पति ने यह कहते हुए भरण पोषण का केस दर्ज किया था कि उसके पास भरण पोषण का कोई इंतजाम नहीं है जबकि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालिका है और अच्छा पैसा कमाती है।

एडवोकेट मनीष झारोले ने बताया कि अमन और नंदिनी के बीच प्रेम था। दोनों ने जुलाई 2021 में आर्य समाज में शादी कर ली और इंदौर में कमरा किराए से लेकर रहने लगे। आरोप है कि नंदिनी ने अमन को जबरन अपने साथ रखा था। वह एक दिन मौका पाकर भाग गया और उसने एडवोकेट के माध्यम से कुटुम्ब न्यायालय में पत्नी के खिलाफ भरण पोषण का केस दायर कर दिया। इसमें अमन की तरफ से तर्क रखा गया कि वह स्वयं का भरण पोषण करने में असमर्थ है जबकि उसकी पत्नी पार्लर का व्यवसाय करती है।

अमन ने कोर्ट को यह भी बताया कि वह सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है जबकि उसकी पत्नी स्नातक है। एडवोकेट झारोले ने बताया कि अपनी बात के समर्थन में उन्होंने नंदिनी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान भी प्रस्तुत किए। इनमें उसने खुद को ब्यूटी पार्लर संचालिका बताया था। कुटुम्ब न्यायालय ने अमन की तरफ से रखे गए तर्कों से सहमत होते हुए पत्नी नंदिनी को आदेश दिया कि वह प्रतिमाह पांच हजार रुपये भरण पोषण के रूप में अदा करे। इसके अलावा उसे वाद व्यय का भुगतान भी करना होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : जिला महिला जज के सरकारी बंगले में बड़ी चोरी, 9 लाख का माल गायब …

CG : जिला महिला जज के सरकारी बंगले में बड़ी चोरी, 9 लाख का माल गायब …

कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित जिला न्यायालय की एक महिला जज के सरकारी बंगले…

7 minutes ago
CG : विधायक-नायब तहसीलदार विवाद के बाद प्रशासन ने तुषार मानिक को हटाया …

CG : विधायक-नायब तहसीलदार विवाद के बाद प्रशासन ने तुषार मानिक को हटाया …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच…

11 minutes ago
CG : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट …

CG : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देशभर में मॉनसून की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है. 5 जून…

14 minutes ago
CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…

23 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…

31 minutes ago
CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…

34 minutes ago