कोर्ट में घटेगा मुकदमों का बोझ, घर की चौखट पर ही समाधान

 ग्वालियर

छोटे विवाद खत्म कर न्यायालयों में ऐसे मुकदमों का बोझ घटाने के लिए मध्य प्रदेश की ग्वालियर खंडपीठ का मॉडल 'सामाधान आपके द्वार' प्रदेश में नजीर बन गया है। 29 अक्टूबर 2022 को उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने इस मॉडल को शुरू किया था।

इस आयोजन में केवल न्यायपालिका से ही जुड़े लोग नहीं बल्कि प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए। ग्वालियर में बेहतर परिणाम सामने आए और ग्रामीण क्षेत्रों के 80 फीसदी मामले लोगों की देहलीज पर ही निपटा दिए गए। परिणाम स्वरूप ग्वालियर के न्यायालयों में आने वाले छोटे मुकदमों का बोझ काफी हद तक अब कम हो गया। यही वजह है कि ग्वालियर हाईकोर्ट के इस मॉडल 'समाधान आपके द्वार' को अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। इसका पहला चरण दो दिन बाद 24 फरवरी को होने जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश में 20 लाख मामलों के समाधान का लक्ष्य रखा गया है।

ट्रायल बेस पर जबलपुर में लागू किया था
ग्वालियर में समाधान आपके द्वार के बेहतर परिणाम देखते हुए इसे 8 अगस्त 2023 को जबलपुर हाईकोर्ट खंडपीठ के 28 जिलों में भी ट्रायल बेस पर लागू किया था। करीब 35 हजार मामलों का निराकरण हुआ था। लिहाजा इस बार इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। इसके साथ ही आमजन की रोजमर्रा से जुड़ी परेशानियों से जुडे शासकीय विभागों को भी इस बार इस अभियान मे ंशामिल किया गया है।

ग्वालियर में अब तक दो लाख मामलों का निराकरण
इस अनूठे अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ के न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने की थी। इसमे ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ के अंर्तगत आने वाले 9 जिलों के राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगरीय निकाय विभाग व वन विभाग शामिल हुए। तब से अब तक 'समाधान आपके द्वार' के इस अभियान के ग्वालियर में चार चरण हो चुके है। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों के विवाद चिन्हित किए और आपसी सहमति से करीब दो लाख प्रकरणों का निराकरण किया गया। अब इस अभियान का ग्वालियर में पांचवा चरण दो दिन बाद 24 फरवरी को है, जिसमें डेढ़ लाख मामलों के निराकरण का लक्ष्य है।

ग्वालियर में चार चरणों का लेखा जोखा
चरण        मामले निपटे
पहला        5030
दूसरा        10624
तीसरा        34814
चौथा        148751

पांचवे चरण के लिए ये तैयारी
24 फरवरी को समाधान आपके द्वार के तहत शिविरों में दीवानी प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे शमनीय प्रकरण, जो अभी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुए हंै उनका निराकरण किया जाएगा।
आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, गैस कनेक्शन, सी.एम, हेल्पलाईन, समग्र आई.डी. आदि के प्रकरण, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22- बी में उल्लिखित जनउपयोगी सेवाओं के प्रकरण का निराकरण भी होगा।
राजस्व विभाग के प्रकरण जैसे फसल हानि के लिये आर्थिक सहायता, कुएं या नलकूप के नष्ट होने पर दी जाने वाली सहायता, बंटवारा आदेश के पश्चात नक्शों में बटांकन, अक्स नक्शा, भूमि का सीमांकन करना, सीमांकन विवादों का निपटारा, नामांतरण के मामलों के विवाद की दशा में सुलह व समझाइश से विवाद समाप्त कर बंटवारा, उत्तराधिकार व अतिक्रमण संबंधित प्रकरण भी निपटाए जाएंगे।
बिजली कनेक्शन, मीटर बंद या तेज चलने की शिकायत, बिल राशि की वसूली व किश्त सुविधा आदि से संबंधित मामले व बिजली चोरी या बिजली के अवैध उपयोग के प्रकरणों से संबंधित मामले निराकृत किए जाएंगे।
 नगरीय विकास विभाग के जलकर, संपत्तिकर, उपभोक्ता प्रभार एवं अन्य करों से संबंधित बकाया वसूली के प्रकरणों को भी निराकृत किया जाएगा।

'समाधान आपके द्वार' यह अभियान ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ का है। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस अभियान के तहत चार चरण हो चुके हैं। इनमे करीब दो लाख मामलों का निराकरण कोर्ट में जाने से पूर्व किया जा चुका है। इसके अच्छे परिणाम सामने आने पर अब इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। 24 फरवरी को प्रदेश में इस अभियान का पहला चरण होगा वही ग्वालियर में पांचवा चरण आयोजित होगा। दीपक शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी ग्वा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago