25% महिलाओं को लोकसभा का टिकट दे सकती है भाजपा

भोपाल

लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा महिलाओं पर ज्यादा भरोसा जता सकती है। प्रदेश की लोकसभा सीटों में से महिलाओं के खाते में 25 प्रतिशत सीट यानि सात से आठ सीटें भाजपा दे सकती है। दरअसल महिला बिल के बाद भविष्य में लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। इस आरक्षण की तैयारी से पहले होने वाले लोकसभा के इन चुनावों में भाजपा महिलाओं को लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजने का इस बार प्रयास कर सकती है।

भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में कुल मिलाकर नौ महिलाओं को लोकसभा चुनाव में उतारा था। खासबात यह रही कि सभी महिला उम्मीदवारों ने अपने चुनाव जीते और लोकसभा में उस क्षेत्र का नेतृत्व किया। इस बार भाजपा पिछले दो चुनाव की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा भरोसा जता सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सात या आठ सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। फिलहाल मध्य प्रदेश में तीन महिला लोकसभा की सदस्य हैं, सीधी से रीति पाठक इस्तीफा देकर विधायक बन गई हैं।

इन सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए जाने की अटकलें
पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार ज्यादा सीटों से महिलाओं को चुनाव लड़ने की चल रही बातचीत के बीच अब अटकलों का दौर भी तेज हो गया है। इंदौर और भोपाल में महिला उम्मीदवार उतारने जाने की अटकलें चल रही है। दोनों ही सीटों पर भाजपा नए चेहरे को उतार सकती है। इसी तरह धार, झाबुआ, देवास, बैतूल, सीधी, शहडोल, भिंड, बालाघाट में भी महिला उम्मीदवार उतारे जाने की अटकलें हैं।

2014 में थी पांच सांसद
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पांच महिलाएं मध्य प्रदेश से लोकसभा की सदस्य बनी थी। सभी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती थी। इसमें देश की प्रख्यात नेता सुषमा स्वराज विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थी। वे इस चुनाव के बाद केंद्र में मंत्री बनी। इंदौर से सुमित्रा महाजन चुनी गई और वे लोकसभा की अध्यक्ष बनी। इन दो नेताओं के अलावा सीधी से रीति पाठक, धार से सावित्री ठाकुर और बैतूल से ज्योति धुर्वे चुनाव जीत कर लोकसभा में पहुंची थी।

2019 में चार महिलाओं पर भरोसा
वर्ष 2014 की तुलना में मध्य प्रदेश से लोकसभा में पहुंचने वाली महिला सासंदों की संख्या कम हो गई। भाजपा ने चार महिलाओं को ही टिकट दिया। इसमें सीधी से रीति पाठक सांसद बनी, भोपाल से प्रज्ञा सिंह ठाकुर, शहडोल से हिमाद्री सिंह और भिंड से संध्या राय सांसद चुनी गई। वर्ष 2014 में जहां महिला सांसदों की संख्या 5 थी, वहीं 2019 के चुनाव में यह संख्या घटकर चार हो गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…

26 minutes ago
CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

52 minutes ago
CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

56 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

60 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 hour ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

1 hour ago