सूरजपुर 20 फरवरी को प्रार्थी सूचक नाहर सिंह पिता गंगा सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती थाना बिश्रामपुर का हमराह हेमन्त राजवाडे थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि ग्राम कुम्दा बस्ती पूराना कोयला खदान की पोखरी (तालाब) में एक अज्ञात महिला का लाश पानी के उपर तैर रहा है, लाश को देखने पर शव काफी सड गया है, इसकी शरीर का मांस आधा गलकर गिर गया है।
लाश के शरीर में तार तथा रस्सी बंधा है, दोनों हाथ कपड़ा से बंधा है पैर में भी रस्सी बंधा है। शरीर में कत्था रंग का सूट पहनी है सिर गर्दन नही है, बांये हाथ में अंग्रेजी से डीएस-2 लिखा है। अज्ञात महिला को किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हत्या कर छुपाने के लिए शव के शरीर में तार तथा रस्सी से पत्थर बांधकर गहरा पोखरी तालाब में फेंक देना संदेह किया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 10/2024 व अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 302, 201 भादस कायम कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात महिला का हुलिया-उम्र करीब 20-25 वर्ष, कद करीब 4.5-5 फिट, हाथ में अंग्रेजी से डीएस-2 लिखा है। उक्त के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना बिश्रामपुर या किसी भी नजदीकी थाने में जनमानस सूचना दें सकते हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…