पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की पहल पर क्षेत्रीय औद्योगिक कॉन्क्लेव की शुरुआत हो रही

भोपाल
मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए अभी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होता रहा है पर पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की पहल पर क्षेत्रीय औद्योगिक कॉन्क्लेव की शुरुआत हो रही है। एक मार्च को उज्जैन में विक्रम महोत्सव के साथ यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव होगा, जिसमें फार्मास्युटिकल, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, धार्मिक पर्यटन, मेडिकल डिवाइस सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर फोकस किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विक्रम महोत्सव, औद्योगिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण करेंगे। वे कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।
 
प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए सरकार की योजना संभागीय मुख्यालयों पर अधोसंरचना का विकास कर औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने की है। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर के स्थान पर अन्य संभागीय मुख्यालयों में क्षेत्रीय औद्योगिक कॉन्क्लेव किए जाएंगे। इसकी शुरुआत एक मार्च को उज्जैन से होने जा रही है। ग्वालियर के बाद पहली बार उज्जैन व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर पंजीयन शुल्क और रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए दशहरा मैदान में चार पहिया आटोमोबाइल की 101, दो पहिया आटोमोबाइल की 30 और इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र की 21 दुकानें लगेंगी। एक मार्च को क्षेत्रीय औद्योगिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ होगा। इसमें निवेश की संभावनाओं पर प्रस्तुतीकरण होगा। इसमें धार्मिक पर्यटन, चिकित्सा उपकरण के क्षेत्र में संभावनाओं पर बात होगी। उद्योगपतियों के साथ वन टू वन चर्चा होगी।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उज्जैन क्षेत्र में हमारे पर सवा दो हजार एकड़ भूमि उपलब्ध है। क्लस्टर विकसित कर औद्योगिक विकास को गति देने की मंशा से काम किया जा रहा है। कोई निवेश यदि निवेश करने की इच्छा जताता है तो भूमि आवंटन आदि की प्रक्रिया मौके पर ही प्रारंभ कर दी जाएगी। रोजगारमूलक उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

12 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

22 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

26 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

28 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

40 minutes ago