अकासा एयरलाइंस की ग्वालियर-मुंबई उड़ान सेवा 27 फरवरी से

ग्वालियर
 ग्वालियर से मुंबई के लिए एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। ग्वालियर से अकासा एयरलाइंस की मुंबई के लिए हवाई सेवा 27 फरवरी से शुरू होगी। यह सप्ताह में एक दिन रहेगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

इससे पहले अकासा एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए ग्वालियर से हवाई सेवा शुरु की थी, यह हवाई सेवा सप्ताह में एक दिन संंचालित की जा रही है। ग्वालियर से अभी इंडिगो की हवाई सेवा संंचालित है। अभी तक ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट का संचालन होता है, वहीं दिल्ली से कई शहरों के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट भी मिल रही है।
ऐसा रहेगा शेड्यूल

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्‍ट कर इस नई सेवा की जानकारी भी साझा की। अकासा की फ्लाइट मुंबई से दोपहर 12.10 बजे चलकर ग्वालियर 2 बजे आएगी। वहीं ग्वालियर से 2.40 बजे चलकर मुंबई शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।

ग्वालियर में विमान सेवाओं के निरंतर विस्तार के क्रम में ग्वालियर-मुंबई के बीच 27 फ़रवरी 2024 से एक नई हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी। देश की आर्थिक राजधानी, मुंबई और वीरों की भूमि, ग्वालियर के बीच ये सीधी उड़ान हफ्ते में एक दिन संचालित की जाएगी

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

2 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

6 minutes ago
CG : बाइक की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव …

CG : बाइक की किस्त नहीं चुका पाने से परेशान युवक ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव …

कोरबा । कोरबा जिले में आर्थिक तंगी और बाइक की किस्तों के दबाव से परेशान…

9 minutes ago
CG : अधिक ब्याज का लालच देकर विधवा महिला से 6 लाख की धोखाधड़ी …

CG : अधिक ब्याज का लालच देकर विधवा महिला से 6 लाख की धोखाधड़ी …

कोरबा । पति की मौत के बाद परिवार का सहारा बनी बीमा राशि और ट्रैक्टर…

12 minutes ago
CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना…

23 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक …

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक …

जांजगीर-चांपा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा…

25 minutes ago