ग्वालियर
ग्वालियर से मुंबई के लिए एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। ग्वालियर से अकासा एयरलाइंस की मुंबई के लिए हवाई सेवा 27 फरवरी से शुरू होगी। यह सप्ताह में एक दिन रहेगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
इससे पहले अकासा एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए ग्वालियर से हवाई सेवा शुरु की थी, यह हवाई सेवा सप्ताह में एक दिन संंचालित की जा रही है। ग्वालियर से अभी इंडिगो की हवाई सेवा संंचालित है। अभी तक ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट का संचालन होता है, वहीं दिल्ली से कई शहरों के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट भी मिल रही है।
ऐसा रहेगा शेड्यूल
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट कर इस नई सेवा की जानकारी भी साझा की। अकासा की फ्लाइट मुंबई से दोपहर 12.10 बजे चलकर ग्वालियर 2 बजे आएगी। वहीं ग्वालियर से 2.40 बजे चलकर मुंबई शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।
ग्वालियर में विमान सेवाओं के निरंतर विस्तार के क्रम में ग्वालियर-मुंबई के बीच 27 फ़रवरी 2024 से एक नई हवाई सेवा प्रारम्भ की जाएगी। देश की आर्थिक राजधानी, मुंबई और वीरों की भूमि, ग्वालियर के बीच ये सीधी उड़ान हफ्ते में एक दिन संचालित की जाएगी
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…