ट्रैफिक जवान ने सरकारी क्‍वार्टर के छठे मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी

रायपुर में एक ट्रैफिक जवान के खुदकुशी करने की खबर आ रही है। जवान ने अमलीडीह स्थित अपने शासकीय निवास के छठे मंजिल से छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या की है। फिलहाल आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना न्‍यू राजेन्‍द्र नगर थाना का है।

जानकारी के अनुसार यातायात पंडरी जोन में पदस्थ आरक्षक राज कुमार ध्रुव पिछले 10-12 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से छुटटी पर था। जवान अपने अम्लीडीह स्थित शासकीय निवास में छत से कूदकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि जवान 2010 बैच का है और यातायात पंडरी में मददगाड़ी का काम कर रहा था।

See also  CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *