पीएम किसान उत्सव दिवस मनेगा 28 फरवरी को

पीएम किसान उत्सव दिवस मनेगा 28 फरवरी को

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त का आज वितरण किया जायेगा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त होगी वितरित

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किश्त का वितरण किया जायेगा। इसी दिन “पीएम किसान उत्सव दिवस’’ मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त के वितरण समारोह को संबोधित करेंगे, जिसका वर्चुअली प्रसारण होगा।

प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव ने प्रदेश में सभी जिलाधिकारियों को इसके लिये आवश्यक निर्देश भी जारी किये हैं। पीएम किसान उत्सव दिवस पर उक्त कार्यक्रम को जिला और विकासखण्ड स्तर पर प्रोजेक्टर पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भी प्रसारित किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम के प्रसारण के निर्देश दिये गये हैं।

पटवारियों को विलेज नोडल ऑफिसर (वीएनओ) नामांकित किया गया है। सभी वीएनओ को कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के निर्देश दिये गये हैं। वीएनओ किसानों को किश्त प्राप्त करने के लिये ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग व पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।

हितग्राहियों का पंजीयन कराकर https://pmevents.ncog.in/ लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों की कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago