CG : दीपका नगर पालिका में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पर कर रहे हमला; दहशत में लोग

कोरबा दीपका नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गेवरा कॉलोनी में पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया है। लोगों ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया है और लोगों को दौड़ा-दौड़ा  कर काट रहा है। कुत्ता काटने के बाद कुछ लोग सरकारी अस्पताल और  कुछ विभागीय अस्पताल में अपना इलाज कर रहे हैं।

कुछ महीनों से आवारा कुत्तों की संख्या में दीपका नगर पालिका क्षेत्र में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। जिसकी आए दिन किसी न किसी को इन आवारा कुत्तों का शिकार होना पड़ता है। ऊर्जा नगर गेवरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ता उसको काटने दुकान के अंदर घुस गया था। वही पागल आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटा और बमुश्किल से पीड़ित का पैर छोड़ा। गेवरा के विभागीय अस्पताल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में तीन व्यक्ति जो कुत्ते का शिकार हुए थे, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की माने तो कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। जहां लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से दीपका में डॉग पॉलिसी बनाने की मांग की है। जिससे उनके संख्या में वृद्धि न हो सके। 

See also  संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसालः पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *