लोक निर्माण विभाग बना रहा सड़क नेटवर्क से जोड़ने का प्लान

भोपाल

मध्यप्रदेश में पांच बाघ अभ्यारण्य, कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव सेंचुरी मौजूद है। इनकोे सड़क नेटवर्क से जोड़कर लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश को वन अभयारण्य पर्यटन प्रदेश के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभाग के अधिकारियों को कहा है कि प्रदेश के सभी अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव सेंचुरी को प्रमुख शहरों से जोड़ने अच्छा सड़क नेटवर्क तैयार किया जाए। पहले चरण में जबलपुर से कान्हा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के बीच सड़क यातायात सुगम बनाने पहल की जाए। कान्हा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्यों से जबलपुर के बीच सड़क मार्ग को चार लेन करने के लिए फिजिब्लिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश उन्होंने दिए है। पन्ना और पेंच टाईगर रिजर्व सहित अन्य टाईगर रिजर्व और अभयारण्यों के बीच की दूरियां जो ज्यादा है उन्हें कम करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग काम करेगा।

 मध्यप्रदेश में मंडला, बालाघाट में कान्हा टाईगर रिजर्व, उमरिया में बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व, पन्ना में पन्ना टाईगर रिजर्व, सिवनी में पेंच टाईगर रिजर्व, होशंगाबाद में सतपुड़ा टाईगर रिजर्व, सीधी में संजय-दुबरी टाईगर रिजर्व, शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान, डिंडौरी में फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान, धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी में पेंच मोगली अभयारण्य, शिवपुरी में करेरा अभ्यारण्य, औबेदुल्लागंज में रातापानी, रतलाम में सैलाना, पन्ना में केन घड़ियाल, नर्मदापुरम में बोरी अभ्यारण्य,  सीधी में संजय डुबरी और सोन घड़ियाल , दमोह में वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य है। इन सब स्थानों तक पहुंचने की जो वर्तमान में दूरियां है उन्हें कम करने के लिए नई सड़कें बनाई जाएंगी।

नर्मदा परिक्रमा पथ भी सुगम होगा
प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा का बड़ा महत्व है। नर्मदा परिक्रमा पथ अनेक कच्चे-पक्के मार्गो को मिलाकर बनता है। लोक निर्माण विभाग इस नर्मदा परिक्रमा पथ को बेहतर और सुगम बनाने के लिए काम करेगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभाग के अधिकारियों को कहा है कि नर्मदा परिक्रमा पथ को और बेहतर और सुगम कैसे बनाया जा सकता है इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, पूजा के लिए अलग स्थान और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिक्रम पथ पर श्रद्धालुओं के बीच में विश्राम करने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बीच में पीने के पानी के लिए प्रबंध किए जाएंगे। परिक्रमा पथ पर छोटे पार्क, सजावटी फूलों के पौधे, हरियाली वाले छाया देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। नर्मदा परिक्रमा पथ पर आकर्षक फुटपाथ विकसित किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

8 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

8 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

8 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

8 hours ago