CG : विधवा मां की हत्या, देर रात खूनी वारदात को अंजाम देने वाला बेटा गिरफ्तार

रायगढ़ बरलिया गांव में बुधवार की रात बेटे ने अज्ञात कारणों से अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था। तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी बेटे को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरलिया में बुधवार रात आरोपी बेटा विजय सारथी ने अज्ञात कारणों से अपनी मां नंदिनी सारथी पति स्व. प्रेमलाल सारथी (45 साल) की टांगी से हत्या कर दी।

मृतका के एक परिजन ने बताया कि आरोपी विजय सारथी केबल कनेक्शन का काम करता है। गांव में नंदिनी सारथी अपने बेटे विजय सारथी और बेटी नेहा के साथ रहती थी। नंदिनी की बेटी ने बुधवार को ​​​​​​​फोन करके बताया कि उनके घर में खून से लथपथ अवस्था में नंदिनी की लाश पड़ी हुई है और उसके चेहरे में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई थी। वहीं वारदात के कुछ घंटों बाद गांव से ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

See also  Rajnandgaon : मोक्ष का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *