अब प्रदेश के पर्यटन स्थल तक हवाई सेवा, सप्ताह में चार दिन उड़ानें अनिवार्य, छह वर्ष का होगा अनुबंध

भोपाल
पर्यटन विभाग के राज्य के भीतर हवाई सेवा के प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इसमें सार्वजनिक निजी  भागीदारी (पीपीपी) के तहत निजी ऑपरेटर के सहयोग से राज्य के भीतर विमानन सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने प्रारंभिक शर्तें बनाई हैं। हालांकि, अभी रूट का चयन और किराया का निर्धारण होना बाकी है। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में राज्य के अंदर हवाई सेवा शुरू करने के लिए निजी ऑपरेटरों से ऑनलाइन निविदा आमंत्रित  की जाएगी। इसकी शर्तों के अनुसार विमान डबल इंजन वाला और अधिकतम 20 सीटर होना अनिवार्य होगा। ऑपरेटर सेक्टर किराया तय करने के लिए स्वतंत्र होगा। रूट का चयन और परिवर्तन करने पर विभाग को सूचित करना अनिवार्य होगा।

सप्ताह में चार दिन संचालन अनिवार्य
शर्तों के अनुसार निजी ऑपरेटर को सप्ताह में चार दिन सेवा का संचालन करना अनिवार्य होगा। इस परियोजना में वीजीएफ राशि प्रति उड़ान घंटे के आधार पर होगी। वीजीएफ की सीमा 1.20 करोड़ रुपये मात्र होगी। वहीं, प्रति माह 150 घंटे संचालन नहीं होने पर वीजीएफ राशि में निर्धारित दर से कटौती की जाएगी। वहीं, एक वित्तीय वर्ष में तीन बार वीजीएफ में कटौती होने पर विभाग को अनुबंध निरस्त करने का अधिकार होगा। प्रति उड़ान वीजीएफ की राशि में प्रति वर्ष 25 प्रतिशत की कटौती होती जाएगी।

छह साल के लिए होगा अनुबंध
विभाग का निजी ऑपरेटरों से सेवा संचालन के लिए अनुबंध छह साल के लिए होगा। इसमें ऑपरेटर को निर्धारित नियमों का पालन और शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। साथ ही ऑपरेटर को यात्री के लिए बुकिंग और फेसिलिटेशन की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से करनी होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द से जल्द टेंडर आमंत्रित कर विमानन सेवा शुरू करने की प्रक्रिया की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

9 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

10 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

10 hours ago